Download Spoken English Ebooks and Video Course (Click Here) Download

8 Parts of Speech in Hindi

English सीखने के लिए हमे Parts of Speech in Hindi को जानना बहुत जरुरी है।

1 वाक्य , कई Parts of Speech को मिलाकर बनता है और एक वाक्य में शब्द कैसे एक दूसरे से जुड़े हैं ये हमे Parts of Speech ही बताता है।

इन्हीं कारणों की वजह से हर English Learner के लिए Parts of speech को समझना बहुत जरूरी हो जाता है।

एक बार अगर आपने Parts of speech पर पकड़ बना ली तो आपको English या English grammar सीखने में बहुत आसानी हो जाएगी और इससे आप बहुत जल्द ही English सिख सकेंगे।

Parts of Speech in Hindi

English Grammar में 8 Parts of speech होते हैं:

Noun, Pronoun, Verb, Adjective, Adverb, Preposition, Conjunction and Interjection.

Parts of Speech in Hindi

1. NOUN:

Noun वो शब्द होते है जो किसी भी प्राणी, व्यक्ति, जाती, भाव, स्थान या वस्तु के नाम को दर्शाता हैं।

(Noun is a word that is a name of a thing, person, place etc.)

Ex. Ram (नाम), Delhi (स्थान), happiness (भाव) etc.

Sentences में Noun का use (यहां Bold किए हुए words Noun है):

  • I live in Delhi.

(मैं दिल्ली में रहता हूँ।)

  • Shreya is dancing.

(श्रेया नाच रही है।)

  • Leopards are dangerous.

(तेंदुए खतरनाक होते हैं।)

  • Hard work is the key to Success.

(कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है।)

  • The tomatoes are red.

(टमाटर लाल हैं।)

2. PRONOUN:

Pronoun वो शब्द होते हैं जिनका इस्तेमाल Noun की जगह पर किया जाता हैं, जैसे की प्राणी, व्यक्ति, जाती, स्थान या वस्तु के स्थान पर इस्तेमाल होने वाले शब्द ही Pronoun कहलाते है।

Pronoun का इस्तेमाल तब किया जाता है जब हम एक ही शब्द का प्रयोग बार बार नहीं करना चाहते है।

(Pronoun is a word used in place of a noun, to avoid the repetition of the noun.)

Ex. He, she, it, they, we, him, you, yours, when, where, them etc.

Sentences में Pronoun का use (यहां Bold किए हुए words Pronoun है):

  • She is a good girl.

(वह अच्छी लड़की है।)

  • He can sing.

(वह गा सकता है।)

  • We will win the game.

(हम खेल जीतेंगे।)

  • They can dance.

(उन्हें नाचना आता है।)

  • You are my friend.

(आप मेरे दोस्त हैं।)

3. VERB:

Verb वो शब्द होते है जो किसी काम को, किसी घटना को अथवा व्यक्ति या वस्तु के स्थान या स्थिति को दर्शाते हैं।

(Verb is a word that indicates an action, state of being or occurrence.)

Ex. Go, stand, sing, play, dance, speak, run, slide, etc.

Sentences में Verb का use (यहां Bold किए हुए words Verb है):

  • We will play tomorrow.

(हम कल खेलेंगे।)

  • Sunita sings well.

(सुनीता अच्छा गाती है।)

  • I will go there.

(मैं वहाँ जाऊँगा।)

  • You will have to speak.

(आपको बोलना होगा।)

  • I can’t run fast.

(मैं तेज नहीं दौड़ सकता।)

4. ADJECTIVE:

Adjective वो शब्द होते है जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।

(Adjective is a word that describes noun or pronoun.)

Ex. Cleaver, beautiful, smart, adorable, generous, cruel, brave etc.

Sentences में Adjective का use (यहां Bold किए हुए words Adjective है):

  • He is smart.

(वह चतुर है।)

  • The water is warm.

(पानी गर्म है।)

  • The boy is naughty.

(लड़का शरारती है।)

  • He has a red pen.

(उसके पास लाल पेन है।)

  • She has a beautiful Doll.

(उसके पास एक सुंदर गुड़िया है।)

5. ADVERB:

Adverb वो शब्द होता है जो किसी verb, adjective, phrase या किसी दूसरे adverb के बारे में अधिक जानकारी देता है या उसकी विशेषता बताता है।

(Adverb is a word that describes or gives more information about a verb, adjective, phrase or another adverb.)

Ex. Periodically, quickly, above, now, occasionally etc.

Sentences में Adverb का use (यहां highlighted words Adverb है):

  • The red book is above the green book.

(लाल किताब हरी किताब के ऊपर है।

  • He ran quickly.

(वह तेजी से भागा।)

  • John is dancing madly.

(जॉन पागलों की तरह नाच रहा है।)

  • I found him easily.

(मैंने उसे आसानी से पाया।)

6. PREPOSITION:

Preposition वो शब्द या phrase होते है जो की noun या pronoun के पहले लगकर दिशा, समय, स्थान, संबंध आदि को दर्शाता हैं।

(Preposition is a word or phrase used before a noun or a pronoun to show direction, time, place, relation etc.)

Ex. In, at, of, on, to etc.

Sentences में Preposition का use (यहां highlighted words Preposition है):

  • I want you to help me.

(मैं चाहता हूँ की आप मेरी मदद करें।)

  • You can eat after the maths class.

(आप गणित की कक्षा के बाद खा सकते हैं।)

  • She is eating bread with jam.

(वह जैम लगाकर रोटी खा रही है।)

  • Please put the biscuit in the bag.

(कृपया बिस्किट को बैग में रख दें।)

  • The design of your room is beautiful.

(आपके कमरे का डिज़ाइन बहुत सुंदर है।)

7. CONJUNCTION:

Conjunction बो शब्द होते है जो दो वाक्यों को या एक वाक्य के दो भाग को जोड़ता है।

(Conjunction is a word that is used to join two sentences or parts of sentences.)

Ex. And, but, or etc.

Sentences में Conjunction का use (यहां highlighted words Conjunction है):

  • The curtain is red but it has some yellow strains.

(पर्दा लाल है लेकिन उसमें कुछ पीले धब्बे हैं।)

  • I will play cricket or I will go home.

(मैं क्रिकेट खेलूंगा या मैं घर जाऊंगा।)

  • She prepared a tiffin for him but he didn’t eat it.

(उसने उसके लिए टिफिन तैयार किया लेकिन उसने नहीं खाया।)

  • She is a good girl and a good friend.

(वह एक अच्छी लड़की और अच्छी दोस्त है।)

8. INTERJECTION:

Interjection वो शब्द होते है जो किसी मजबूत भावना को दिखाते है जैसे कि जब हम बहुत खुश, बहुत दुःखी या बहुत भावुक हो तब हम इन शब्दों का इस्तेमाल करते है।

(Interjections are words that are used to describe a strong emotion, sudden feeling, pain etc.)

Ex. Alas!, oh!, Hurrah!, help!, Wow! etc.

Sentences में Interjection का use (यहां highlighted words Interjection है):

  • Oh! it hurt me.

(ओह! इससे मुझे चोट लगी।)

  • Hurrah! We won.

(हुर्रे! हम जीत गए।)

  • Wow! You are looking amazing.

(बहुत खूब! आप अद्भुत दिख रहे हैं।)

You can also check these:

Conclusion

इस Article में हमने Parts of Speech in Hindi का Introduction देखा और उसे Examples के साथ समझा.

अब आपको पता चल गया होगा की Parts of Speech in Hindi में Noun, Pronoun, Verb, Adjective, Adverb, Preposition, Conjunction and Interjection आते हैं . आगे के Articles में हम सबको Detail में पढ़ेंगे . 

अगर आपको 8 Parts of Speech in Hindi समझ आ गया तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

You can check our Youtube Channel for more.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Spoken English Ebooks and Video Course(Click Here) Download