Download Spoken English Ebooks and Video Course (Click Here) Download

Main Verb in Hindi

Main Verb

अगर आपको English grammar सीखना है तो आपको Main verb (मुख्य क्रिया) क्या होता है और इसके के कितने प्रकार होते हैं ये जरूर पता होना चाहिए।

यदि आप हिंदी में उदाहरण के साथ सीखना चाहते हैं तो आपको इस Article को अंत तक पढ़ना होगा।

What is a Verb?

क्रिया क्या है?

A verb is a word that tells about any action, situation, or state of the subject in a sentence.

क्रिया एक ऐसा शब्द है जो वाक्य में विषय द्वारा की गयी कोई घटना action, event अवस्था situation को दर्शाता है उसे क्रिया कहते है।

जिन शब्दों से कोई काम करने या होने का पता चलता है उसे हिंदी में क्रिया कहते है।

बेहतर समझ के लिए उदाहरणों से समझते हैं।

● She is sitting on a chair.

वह कुर्सी पर बैठी है।

● He is reading the newspaper.

वह समाचार पत्र पढ़ रहा है।

● Reema is working on her laptop.

रीमा अपने लैपटॉप पर काम कर रही है।

● Students are studying in the library.

विद्यार्थी पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में Underline किए गए सभी शब्द क्रिया है।

Sitting, reading, working, studying, going, eating, participating, etc. are Verbs.

Verb in Hindi:

The main verb means those words which indicate in a sentence any type of work that is in progress or completed.

मुख्य क्रिया का अर्थ उन शब्दों से है जो किसी वाक्य में किसी भी प्रकार के कार्य जो प्रगति पर है या पूरा हो चुका है।

हिंदी में कुछ उदाहरण से समझते हैं:

1. He is not going to the temple.

वह मंदिर नहीं जा रहा है।

2. He is playing with the dog.

वह कुत्ते के साथ खेल रहा है।

3. She is washing dishes.

वह बर्तन धो रही है।

4. It is raining today.

आज बारिश हो रही है।

5. My exams are starting today.

मेरी परीक्षा आज से शुरू हो रही है।

ऊपर दिए गए Bold हाइलाइट किए गए वाक्य मुख्य क्रिया हैं।

Kinds of Main Verb in Hindi:

मुख्य क्रिया दो प्रकार है।

● Transitive verb

● Intransitive verb

1. Transitive verb: (सकर्मक क्रिया)

ऐसी क्रियाएं जिन्हें वाक्य के अर्थ को पूरा करने के लिए कर्म की आवश्यकता होती है। सकर्मक क्रिया कहते है। बिना कर्म के अधूरी होती है।

Transitive verbs need an object to complete the meaning of a sentence.

Transitive verbs are incomplete without an Object.

कुछ उदाहरणों से समझते हैं:

1. I caught the ball.

मैंने गेंद पकड़ी।

2. She is eating an apple.

वह सेब खा रही है।

3. I gave my friend a flower.

मैंने अपने दोस्त को एक फूल दिया।

4. The doctor cured her.

डॉक्टर ने उसका इलाज किया।

5. Riya kicked the ball.

रिया ने गेंद को किक मारी।

इन सभी वाक्यों में Verb के बाद Object होना जरुरी है . अन्यथा इस वाक्य का कोई Meaning नहीं निकलेगा .

Some Transitive Verbs:

give

buy

pass

make

sell

take

show

offer

leave

wish

lend

cost

2. Intransitive verb:

अकर्मक क्रिया का अर्थ है ऐसी क्रिया जिसके बाद वाक्य में कर्म की आवश्यकता नहीं होती हैं।अकर्मक क्रिया में कर्म का प्रयोग नहीं किया जाता।

Intransitive verbs mean such verbs which don’t need any object to complete a sentence.

● She plays.

वह खेलता है।

● He laughed.

वे हंसे।

● The light was shining.

रोशनी चमक रही थी।

● The dog runs.

कुत्ता दौड़ता है।

● Mamta smiled

ममता मुस्कुराई।

Some Intransitive Verbs:

move

start

change

close

open

stop

do

set

run

live

wash

write

Conclusion:

इस Article में हमने जाना की क्रिया Main verb क्या है और Main verb के कितने प्रकार होते हैं । मुझे आशा है कि आपने आज कुछ नया सीखा होगा।

अगर आपको Main Verb समझ आ गया तो इस आर्टिकल (Main verb in Hindi) को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अगर कोई भी Question आपके दिमाग में आ रहा तो उसे comment करके जरूर बताएं ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Spoken English Ebooks and Video Course(Click Here) Download