Download Spoken English Ebooks and Video Course (Click Here) Download

USe of Articles (A, An and The)

USE OF ARTICLES (A, An, The)

A, An और The ये ऐसे शब्द हैं जिनका प्रयोग English language में बहुत अधिक किया जाता है और अगर हमें इस भाषा को अच्छे से सिखना है तो हमें इन शब्दों का सही प्रयोग मालूम होना चाहिए।

A, An और The को Articles कहा जाता है और अब हम समझेंगे कि articles क्या होते है और इन articles का प्रयोग कैसे किया जाता है।

Articles वो शब्द होते है जिनका प्रयोग Noun के ठीक पहले किया जाता है और इसके प्रयोग से Noun के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

इसके प्रयोग से भाषा अधिक सशक्त, सरल और सुंदर लगती है।

(Article is a word that comes before a noun to show whether a Noun is specific or general.)

Kinds of Article (Article के प्रकार)

Articles को मुख्य रूप से दो भागों में बाटा जाता है।

· Indefinite Article

· Definite Article

ये Articles यह दर्शाने के काम आते की कोई Noun specific है या general.

अब हम इन दोनों भागों को विस्तार में समझेंगे:

1. Indefinite Article

Indefinite Article का अर्थ होता है अनिश्चित Article, ये शब्द Noun की अनिश्चित होने बोध कराते हैं।

A और An Indefinite Article होते हैं।

English language में single countable Noun के साथ A और An का प्रयोग किया जाता है।

अगर वाक्य में कोई ऐसा Noun है जिसकी गिनती की जा सकती है या वो Singular (एकवचन) है तो उसके साथ A या An का प्रयोग किया जाता है।

Ex.

I have a book.

मेरे पास एक किताब ।

Rajat is eating an apple.

रजत सेब खा रहा है।

He is a good singer.

वह एक अच्छे गायक हैं।

You have to write an essay.

आपको एक निबंध लिखना है।

अब हम A और An का विस्तार से इस्तेमाल जानेंगे।

A का प्रयोग (Uses of A)

अगर किसी शब्द (Noun) के पहले उच्चारण की ध्वनि consonant हो तो Noun के पहले ‘a’, का इस्तेमाल किया जाता है।

Ex.

Suraj has a red car.

सूरज के पास लाल रंग की कार है।

They are going to arrange a dinner party.

वे एक डिनर पार्टी की व्यवस्था करने जा रहे हैं।

Please take a water bottle with you.

कृपया अपने साथ पानी की बोतल लें।

I will buy a kite for you.

मैं तुम्हारे लिए एक पतंग खरीदूंगा।

Muskan is a nice girl.

मुस्कान एक अच्छी लड़की है।

An का प्रयोग (Uses of An)

अगर किसी शब्द (Noun) के पहले उच्चारण की ध्वनि vowel (a, e, i, o, u) हो तो Noun के पहले ‘an’ का इस्तेमाल किया जाता है।

Ex.

I saw an old man.

मैंने एक बूढ़े आदमी को देखा।

He is buying an umbrella.

वह एक छाता खरीद रहा है।

Our Prime minister visited an orphanage.

हमारे प्रधान मंत्री ने एक अनाथालय का दौरा किया।

Shobha did an incredible job.

शोभा ने अविश्वसनीय काम किया है।

Sahil is an economics teacher.

साहिल अर्थशास्त्र के शिक्षक हैं।

I am going to write an article on pollution.

मैं प्रदूषण पर एक लेख लिखने जा रहा हूँ।

NOTE: अगर Noun uncountable या plural है तो उसके साथ A/ An का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

2. Definite Article

Definite Article का अर्थ होता है निश्चित Article, ये शब्द Noun की निश्चित होने का बोध कराते हैं।

‘The’ Definite Article हैं।

‘The’ का उपयोग तब किया जाता है जब Noun particular या specific होता है।

‘The’ का प्रयोग countable और uncountable दोनों तरह के Noun के साथ किया जाता है।

Ex.

The train is delayed by 2 hours.

ट्रेन 2 घंटे लेट है।

Ram and Shyam took the bus.

राम और श्याम ने बस ली।

The dance performance was fabulous.

डांस परफॉर्मेंस शानदार रही।

You must work hard for the competition.

प्रतियोगिता के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।

You should always say the truth.

आपको हमेशा सच बोलना चाहिए।

Go and sit on the sofa.

जाओ और सोफे पर बैठो।

Position of Article

1. Articles का प्रयोग Noun के पहले किया जाता है।

Ex.

This is the kitchen.

यह रसोईघर है।

There is an apple.

वहाँ एक सेब है।

Rani is a teacher.

रानी शिक्षिका हैं।

Reading the newspaper is a good habit.

अखबार पढ़ना एक अच्छी आदत है।

Let’s eat the mangoes.

चलो आम खाते हैं।

2. अगर किसी वाक्य में Noun के पहले adjective का प्रयोग किया गया है तो उस वाक्य में Article का प्रयोग adjective के पहले किया जाता है।

Ex.

She is a beautiful girl.

वह एक सुंदर लड़की है।

This is the biggest mall.

यह सबसे बड़ा मॉल है।

Sita gave a mind-blowing answer.

सीता ने करारा जवाब दिया।

The Taj Mahal is the pride of our country.

ताजमहल हमारे देश की शान है।

This is the best outfit.

यह सबसे अच्छा पहनावा है।

3. अगर किसी वाक्य में Noun के पहले adjective और adjective के पहले adverb का इस्तेमाल किया गया है तो article का प्रयोग adverb के पहले किया जाता है।

Ex.

She is a very good singer.

वह बहुत अच्छी गायिका हैं।

(यहां very- adverb है और good- adjective है)

Ram is an extremely fat boy.

राम बहुत मोटा लड़का है।

(यहां extremely- adverb है और fat-adjective है)

4. जब किसी वाक्य में एक से अधिक Noun का इस्तेमाल होता है तब हर Noun के पहले Article का प्रयोग किया जाता है।

Ex.

The board comprises of a great poet and a great writer.

बोर्ड में एक महान कवि और एक महान लेखक शामिल हैं।

5. जब एक या एक से अधिक Noun या Adjective एक ही व्यक्ति का बोध कराए तब सिर्फ पहले Noun के आगे ही Article का प्रयोग किया जाता है।

Ex.

I have a red and pink dress.

मेरे पास एक लाल और गुलाबी रंग की पोशाक है।

Shakespeare was a great poet and dramatist.

शेक्सपियर एक महान कवि और नाटककार थे।

6. कई बार Rather, Exactly, such, both, many, All आदि के बाद article का इस्तेमाल किया जाता है।

Ex.

Such a nice guy.

इतना अच्छा लड़का।

All the boys are mischievous.

सभी लड़के शरारती हैं।

इन सभी नियमों को ध्यान में रखकर ही आपके A, An और The का प्रयोग करना है। इससे आपकी भाषा में बहुत सुधार आएगा।

जब भी आप कोई वाक्य पढ़े या लिखे तो उमसे A, An और The का प्रयोग कैसे किया गया है इस पर ज़रूर ध्यान दें।

Conclusion:

इसमें, हमने Articles की चर्चा की है । यदि आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो आपको अंग्रेजी व्याकरण के तहत सभी बुनियादी विषयों को सीखना होगा। Articles व्याकरण के भाग का एक हिस्सा है।

अगर आपको Articles and its uses समझ आ गया तो इस (Articles and its use in Hindi) को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

अगर कोई भी Question आपके दिमाग में आ रहा तो उसे comment करके जरूर बताएं ।

2 thoughts on “USe of Articles (A, An and The)”

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Spoken English Ebooks and Video Course(Click Here) Download